फर्रुखाबाद-
एसएन साबत, पुलिस महानिदेशक /महानिरीक्षक कारागार के दिशा निर्देशन, श्री मति चित्रलेखा सिंह , अपर महानिरीक्षक (प्रशासन) और श्री शिवहरी मीणा , डीआईजी जेल कानपुर परिक्षेत्र के कुशल पर्यवेक्षण में आज जिला कारागार फतेहगढ़ में श्री कृष्ण जन्मोत्सव , मुख्य कारागार , नारी बंदी वास, जेल लाइन में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।

श्री कृष्ण जन्मोत्सव की झांकियां बड़ी ही सुंदरता से सजाई गई है । 250 बंदियों ने व्रत रखा है । महिला बैरक की संपूर्ण झांकी महिला जेल वार्डर नगमा द्वारा पूर्ण भक्ति मनोयोग से बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाई गई है । एक महिला बंदी यशोदा के स्वरूप में, महिला जेल वार्डर प्रियंका का पुत्र श्री कृष्ण के स्वरूप में, तथा महिला जेल वार्डर रोहिणी की पुत्री श्री राधा रानी के स्वरूप में सजे है । तीनो स्वरूप बहुत ही आकर्षक है । जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने जेल में बनी और सजी सभी झांकियों का अवलोकन कर सभी बंदी भाइयों को श्री कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई दी गई है । प्रसाद की व्यवस्था कारागार प्रशासन की और से की गई है। श्री अखिलेश कुमार जेलर, अवनीश कुमार डिप्टी जेलर, मुकेश गौड़ डिप्टी जेलर, सरोजदेवीं डिप्टी जेलर सभी व्यवस्था उचित प्रकार से की गई है । राजेंद्र बाबू , गौरव तोमर , उदय प्रताप, अंकित और जीतू कटियार का विशेष सहयोग रहा है ।






