दलित की जमीन पर डिप्टी सीएम के बेटे और सहयोगियों द्वारा कब्जा करने के मामले में पीड़ित से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

जिला मुख्यलाय में दलित की जमीन पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे और उनके सहयोगियों द्वारा कब्जा करने के मामले में प्रियंका गांधी के निर्देश पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय रॉय पीड़ित परिवार से मिलने कौशाम्बी पहुंचे।कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित दलित परिवार से घर जाकर मुलाकात की,कांग्रेस अध्यक्ष अजय रॉय ने कहा दलित की जमीन पर कब्जे के विरोध में कांग्रेस पार्टी लड़ाई लड़ेगी चाहे इसके लिए उन्हें जेल जाना पड़े।

कौशाम्बी जिला मुख्यालय मंझनपुर के घना का पुरवा में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का एक स्कूल बना हुआ है,स्कूल के बगल में सड़क के किनारे बेशकीमती जमीन है जो कि दलित परिवार की पुस्तैनी जमीन है,नगर पालिका में शामिल होने के बाद इस जमीन की कीमत बढ़ गई,वही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का एक स्कूल इस जमीन के बगल में बना हुआ है,आरोप है कि जमीन के बगल में स्कूल के चलते डिप्टी सीएम के बेटे योगेश मौर्य और उनके सहयोगी जगदीश सरोज जमीन पर कब्जा कर रहे है,पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमारी पुस्तैनी जमीन पर कब्जा कर रहे है।

दलित की जमीन पर कब्जा करने की सूचना पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय रॉय कौशाम्बी पहुंचे और दलित परिवार से मिलकर जानकारी ली,इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की यह सरकार फेल है इस सरकार जंगलराज कायम है जहा भी जाओ गरीबी की जमीन पर कब्जा कर लो।उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट वह प्रियंका गांधी को सौंपेंगे,दलितों के हक की लड़ाई कांग्रेस पार्टी लड़ेगी चाहे इसके लिए उन्हें जेल जाना पड़े।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें