कौशाम्बी
अध्यक्षा,जिला पंचायत कल्पना सोनकर की अध्यक्षता में जिला पंचायत की बैठक दिनांक 11 सितम्बर 2023 को मध्यान्ह 12 बजे जिला पंचायत के रत्नावली सभागार में आहूत की गई है। यह जानकारी अपर मुख्य अधिकारी ने देते हुए जिला पंचायत के समस्त मा0 जनप्रतिनिधिगणों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों से बैठक में प्रतिभाग करने का आग्रह किया है।
—————
(2)
जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक 08 सितम्बर को
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्यमियों की समस्याओं का समाधान के लिए जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक दिनांक 08 सितम्बर 2023 को सायं 04 बजे उदयन सभागार में आहूत की गई है। यह जानकारी उपायुक्त उद्योग ने दी।
Author: Up Head Line
Post Views: 68






