जिला कारागार फतेहगढ़ की नारी बंदी वास (महिला जेल) में हरियाली तीज का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फतेहगढ़/

आज हरियाली तीज के अवसर पर जिला कारागार फतेहगढ़ की नारी बंदी वास (महिला जेल) में हरियाली तीज का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । महिलाओं ने गीत आनंद गा कर उत्सव मनाया । उत्सव में  कल्पना मुकुंद, श्री मति सुमन राठौर, सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड , अंजू अखिलेश, केकुसूम गंगवार,  खुशबू , कृष्ण कुमारी उपजेलर ,  सरोज देवी उपजेलर , जेल वार्डर प्रियंका, रोहिणी, नगमा , जोली, मनीषा, सियादुलारी ने कारागार परिवार की ओर से भाग लिया ।  कल्पना मुकुंद द्वारा कारागार में महिला बंदियों के साथ रह चार बच्चों को कपड़े वितरित किए सभी महिला बंदियों को मिष्ठान और सुहाग का सामान हरियाली तीज का उत्सव मनाने के लिए हरी साड़ी मेहदी के कीप वितरित किए महिला बंदियों और कारागार परिवार की महिलाएं के बीच खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई । जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद द्वारा इस संदर्भ में बताया की आज हरियाली तीज के उत्सव पर महिला बंदियों को घर जैसा माहौल देने के लिए कार्यक्रम कराया गया । कार्यक्रम में कारागार परिवार की महिलाओं एवम महिला बंदियों ने एक साथ सामूहिक सहभोज (बड़ा खाना) में एक साथ भोजन किया । कारागार परिवार की महिलाओं , महिला जेल वार्डरों ने ऐसा कार्यक्रम आयोजित करवाने के लिए कल्पना मुकुंद का धन्यवाद दिया । कार्यक्रम में अंजू अखिलेश ने महिलाएं के मध्य खेलकूद की रूपरेखा तैयार

की गई जिसको सभी बेहद पसंद किया । सभी व्यवस्थाएं में महिला उपकारापाल सरोजदेवी कृष्णा कुमारी का विशेष सहयोग रहा । विमलेश कुमारी और राधा का भी विशेष सहयोग रहा ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें