अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अधेड़ ने खुद को गोली मारकर किया आत्महत्या,परिजनो में मचा कोहराम,

कौशाम्बी जिले में अधेड़ ने खुद की लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने गोली मारकर आत्महत्या कर ली,घटना के बाद मौके पर पहुंचे बेटी ने परिजनो को सूचना दी,सूचना पर परिजनो ने आनन फानन में उन्हें नजदीक के अस्पताल ले गए जहा से उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहा उनकी मौत हो गई,घटना एक सूचना पर सीओ सिराथू कोखराज थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के अयाजमउ की है जहा बालकृष्ण पांडेय पुत्र भोला नाथ उम्र लगभग 52 वर्ष को पिछले साल लकवा मार गया था,जिसके बाद से वह तनाव में रहते थे,शनिवार की शाम को अनहोने अपने खुद की लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी कांपती पर गोली मार ली, गोली चलने की आवाज से उन बूटी पहुंची और शोर मचाया तो पड़ोसी परिवार के लोग भागकर पहुंचे और उन्हें नजदीक के अस्पताल ले गए जहा से उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहा डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना ले सूचना पर सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा, कोखराज थाना पुलिस मौके और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए,सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,जांच की जा रही है,जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्यावाई की जायेगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More