फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की प्रगति जानने के लिए भारत सरकार की टीम का दौरा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की प्रगति जानने के लिए भारत सरकार की टीम का दौरा
दवा खाने से इनकार करने वालों को टीम ने समझाया, सेवन भी कराया

कौशाम्बी, 19 अगस्त 2023: फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की प्रगति, असर और जमीनी स्तर पर हुए प्रयासों और सफलता को लेकर भारत सरकार की टीम ने जनपद कौशाम्बी का दौरा किया। इस दौरान टीम ने विद्यालय , ब्लाक एवं गांवों का दौरा किया और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, आशा कार्यकर्ता व मरीजों से मुलाकात की| रिकॉर्ड (दस्तावेजों) का अवलोकन भी किया और उन लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा के सेवन के लिए राजी किया जो कुछ भ्रांतियों के चलते दवा खाने से इनकार कर रहे थे। टीम में डॉ. नूपुर राय डायरेक्टर एनसीवीबीडी, डॉ अमरेश कुमार पाथ संस्था, राजश्री डायरेक्टर पीसीआई, डॉ विशाल डोगरा, प्रोग्राम ऑफिसर बीएमजीएफ एवं डॉ.वीपी सिंह स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर जेडी फाइलेरिया, डॉ तनुज स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर डब्ल्यूएचओ, ध्रुव स्टेट लीड पीसीआई, सम्मिलित रहे |
कार्यक्रम के पहले दिन टीम ने जनपद सरसवां ब्लाक के पश्चिम शरीरा,सरसवां एवं कोरीका गांव का भ्रमण कर दवा सेवन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने दवा सेवन कराने वाली टीम के साथ ही दवा न खाने वाले परिवारों को समझा बुझा कर दवा का सेवन भी कराया | साथ ही आशा कार्यकर्ता के कार्यों, परिवार रजिस्टर भी देखे, जिसकी स्थिति ठीक नजर आई। टीम ने दूसरे दिन कनेली ब्लाक के गावं रक्सराई, बेहन का पूरा, बेगवा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय रक्सराई का निरीक्षण किया। विद्यालय में उपस्थित बच्चों एवं शिक्षकों से उन्होंने फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम एवं दवा सेवन की जानकारी ली। साथ ही दवा खाने से इनकार करने वाले परिवारों की बड़ी संख्या को देख कर चिंता व्यक्त की |
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुष्पेंद्र कुमार ने टीम का स्वागत करते हुए कहा कि टीम के द्वारा दिए सुझावों का स्वागत है| जनपद और बेहतर कार्य कर सके ताकि जनपद वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मरीजों को मिलें, इसके लिए सभी स्तर पर प्रयास किया जायेगा | उन्होंने कहा कि ऐसे गांव जहां दवा खाने से लोग मना कर हैं उन जगहों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाया जायेगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को दवा का सेवन कराया जा सके |
इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी अनुपमा मिश्रा, पाथ संस्था के डॉ शाश्वत, डॉ. निशांत डब्लूएचओ, पीसीआई के बालेन्द्र प्रभारी चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे|

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें