कौशाम्बी
जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने तहसील मंझनपुर में आमजन की शिकायतों को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दियें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील मंझनपुर में कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 03 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
समाधान दिवस में शिकायतकर्ता गिरेन्द्र, निवासी ग्राम-पुनवार ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि गांव के व्यक्ति द्वारा तालाबी भूमि पर कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को जॉच कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। शिकायतकर्ता मानसिंह निवासी ग्राम-कोतारी पूरब ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि आराजी संख्या-217, रक्बा-0.023 हे0 भूमि होलिका दहन के नाम से दर्ज, इस भूमि पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी मंझनपुर को जॉच कराकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दियें है।
तहसील सिराथू में कुल 47 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 04 शिकायत का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा तहसील चायल में कुल 42 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 03 शिकायत का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।






