पूर्व विधायक ने अपने जन्म दिन पर बाटी स्कूटी पाकर खुश हुई होनहार बेटियां

कौशाम्बी

चायल के पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता का 50 वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मिलन गेस्ट हाउस सराय अकिल में मनाया गया आयोजक समर रस्तोगी एवं उमेश केशरवानी आदि ने पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता जी का भव्य स्वागत करते हुए एक कवि सम्मेलन एवं सहभोज का आयोजन किया इस अवसर पर पूरे क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग एकत्रित होकर प्रख्यात हास्य कवि राधे श्याम भारती,  सुजीत जायसवाल उर्फ जीत सहित आधा दर्जन कवियों के काव्य पाठ का आनंद लिया पूर्व की भांति इस बार भी पूर्व विधायक

संजय गुप्ता ने पांच होनहार बेटियों को स्कूटी प्रदान करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि मेरी बेटी मेरा स्वाभिमान अभियान के तहत उच्च शिक्षा को प्रमोट करने हेतु रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन सभी बेटियों के साथ खड़ा रहेगा संसाधन के अभाव में कोई भी बेटी उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहेगी उपस्थित जनमानस में रिद्धि सिद्धि फाउंडेशन के इस कार्य की सराहना करते हुए पूर्व विधायक संजय गुप्ता का आभार प्रकट किया कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री लाल बहादुर जी सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संयोजन समर रस्तोगी, गौरी शंकर मोदनवाल , उमेश केसरवानी, अखिल रस्तोगी जी आदि ने किया एवं संचालन कौशांबी के युवा कवि सुजीत जायसवाल उर्फ जीत ने किया

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More