कौशाम्बी

मंझनपुर में शहीदों की याद में उनके परिजनों के सम्मान हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना मंझनपुर द्वारा *शहीद हृदयनारायण पुत्र स्व० हरिभजन, निवासी ग्राम गलाकसद्दी चौकी समशाबाद, थाना मंझनपुर, जनपद कौशाम्बी के निवासी थे एवं सिकन्दराबाद में सिपाही के पद पर सेना में कार्यरत थे, तथा शांति सेना में शामिल होकर श्रीलंका में ऑपरेशन पवन हेतु गए थे, दिनांक: 18 जनवरी 1989 को श्रीलंका में आपरेशन पवन के दौरान गोली लगने से शहीद हो गए थे एवं शहीद सूरज प्रसाद मिश्रा पुत्र स्वo गोकुल प्रसाद मिश्रा निवासी ग्राम किरहरा, चौकी समशाबाद थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी के निवासी थे जम्मू कश्मीर में आर्मी में इलेक्ट्रिक मैकेनिकल इन्जीनियर के पद पर सेना में कार्यरत थे तथा दिनांक: 09 सितम्बर 2001 को कारगिल युद्ध में बम विस्फॉट के दौरान शहीद हो गए थे*, को श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया गया तथा शासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस की 76 वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रकाश डाला गया तथा कार्यक्रम में मौजूद लोगों को राष्ट्र प्रेम के बारे में प्रेरित किया गया एवं शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान दोनों शहीदों के परिजनों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए अपने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे अपने आप को बहुत गौरान्वित महसूस कर रहे रहे हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधियों सहित स्थानीय ग्रामीण लोगों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी ली गई।






