कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कि जयंती

कौशाम्बी

कांग्रेस पार्टी ने केंद्रीय कार्यालय मंझनपुर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कि जयंती मनाई । कार्यक्रम में बोलते हुए पीसीसी सदस्य जितेंद्र शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के लिए जो सपना देखा था आज हम सबके जीवन में चरितार्थ हो रहा है। पंचायती राज व्यवस्था से लेकर संचार क्रांति तक उन्होंने देश के अंदर अमूल चूल परिवर्तन किया ।
पार्षद भारत गौतम ने कहा कि राजीव गांधी के योगदान को देश भुला नहीं सकता उनके द्वारा कि गई संचार क्रांति के जरिए ही आज हर घर कंप्यूटर और मोबाइल पहुंचा है, युवाओं के वोट का अधिकार हो, पंचायतों को स्वायत्तता देना हो ये सब राजीव गांधी कि देन है।

इस मौके पे मुख्य रूप से
सोशल मीडिया अध्यक्ष कमलाकांत शुक्ला, एनएसयूआई जिला महासचिव सैफ मंसूरी ,अजय सेन , शाहिद अहमद , राज कुमार , लवलेश पासी , मुकेश पासी सहित कई कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More