अविश्वास प्रस्ताव को लेकर एडीएम और एएसपी ने परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अविश्वास प्रस्ताव 19 अगस्त होना है,इसको लेकर एडीएम जयचंद्र पांडे और एएसपी समर बहादुर सिंह ने जिला पंचायत में पहुंचकर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

19 अगस्त को होने वाले अविश्वास प्रस्ताव को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है और इस दौरान जिला पंचायत के मेन गेट को और बाहरी गेट को बंद करने के निर्देश दिए है।इस दौरान 19 अगस्त को जिला पंचायत परिसर के एक गेट से जिला पंचायत सदस्यों की एंट्री कराई जाएगी।

वर्तमान भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर के खिलाफ 26 में से 20 सदस्य ने डीएम को अविश्वास प्रस्ताव के लिए पत्र सौंपा था,जिसे स्वीकार करते हुए 19 अगस्त की तारीख डीएम सुजीत कुमार ने अध्यक्ष को विश्वास मत हासिल करने के लिए तय की थी।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अविश्वास की तारीख घोषित होने के बाद से सभी 20 जिला पंचायत सदस्य गायब हो गए है,वही एक जिला पंचायत सदस्य शेरू और उसके एक साथी पर कुछ दिन पूर्व गैंगरेप का मुकदमा हुआ है।वही दूसरे जिला पंचायत सदस्य के बेटे पर भी गैंग रेप का मुकदमा लिख जाने की चर्चा है।

वही एक अन्य जिला पंचायत सदस्य के अध्यापक पति को नोटिस भी दी गई है।हालांकि वर्तमान में सभी विरोधी 20 जिला पंचायत सदस्य जिले से बाहर है और किसी गुप्त स्थान पर बताए जा रहे है

बीजेपी के जिला पंचायत सदस्य तूफान यादव को भी ग्राम सभा की जमीन कब्जा कर भवन निर्माण करने के मामले में नोटिस दी गई है।

वार्ड नंबर 20 के जिला पंचायत सदस्य के बेटे व एक अन्य पर मंझनपुर कोतवाली में दर्ज हुआ था मुकदमा नौकरी जाने के बहाने 6 माह से किया जा रहा था रेप।

कल 15 अगस्त को जिला पंचायत सदस्य मुंसब उस्मानी के घर पर पुलिस छापेमारी की थी और उस्मानी के भाई को पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी उस्मानी और उनके भाई पर आरोप है कि बाइक सवार के साथ गाली गलौज मारपीट और चैन छीने जाने का आरोप लगा है इस मामले में पुलिस उस्मानी के भाई को कई घंटे तक पूछताछ की गई थी आज उनको सुबह छोड़ा गया है अब उस्मानी किसको वोट और सपोर्ट करेंगे कि आने वाला वक्त ही बता पाएगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें