बिजली विभाग की मनमानी से आक्रोशित लोगो ने किया हाइवे जाम,

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिजली विभाग की मनमानी से आक्रोशित लोगो ने किया हाइवे जाम,

कौशाम्बी जिले के मूरतगंज क्षेत्र में खराब बिजली व्यवस्था और बिजली विभाग की मनमानी से आक्रोशित लोगो ने बुधवार की शाम को नेशनल हाइवे को जाम कर दिया,नेशनल हाइवे के जाम होने से दोनो तरफ हाइवे पर लंबा जाम लग गया,जाम की सूचना पर मूरतगंज चौकी पुलिस,संदीपन घाट थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और लोगो को मनाने का प्रयास किया लेकिन लोग नही माने,एक्सियन के आने और जल्द बिजली सही कराने के आश्वासन के बाद लोगो ने जाम को समाप्त किया।

मामला नगर पालिका परिषद भरवारी के मूरतगंज का है जहा सैंता पावर हाउस से लगभग 50 गांव की बिजली व्यवस्था महीने भर से भी अधिक समय से खराब चल रही थी,खराब बिजली व्यवस्था के के खिलाफ क्षेत्र के उपभोक्ताओं का गुस्सा बुधवार की शाम को फुट पड़ा,मूरतगंज जीटी रोड पर सैकड़ों उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी किया और नेशनल हाइवे को जाम कर दिया। एक्सियन ने मौके पर पहुंचकर जल्द बिजली दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद उपभोक्ता शांत हुए और जाम को समाप्त कर दिया। इस दौरान लगभग एक घंटे हाइवे जाम रहा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें