77 वें स्वतंत्रता दिवस पर याद किये गए देश के वीर सपूत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

डॉ० रिज़वी स्प्रिंगफील्ड स्कूल करारी में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिज़वी एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव राशिद रिज़वी और मुख्य अतिथि रहे ज्ञानपुर पी जी कॉलेज के प्रवक्ता संजय कुमार चौबे ने झंडारोहण किया और देश के उन वीर अमर सपूतों को याद किया जिनकी बदौलत आज देश गुलामी की जंजीरों से मुक्त हैं। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र पाण्डेय ने भी छात्र छात्राओं को उन वीर सपूतों के बारे में बताया जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। इसके बाद छोटे बच्चों ने वीर सपूतों का अभिनय कर खूब तालियां बटोरी।

डॉ० अख्तर हसन रिज़वी एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव राशिद रिज़वी ने छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि हमारा भारत देश 200 वर्षों तक ब्रिटिश शासन के अधीन रहा। देश को आजाद कराने के लिए हमारे देश के बहुत से स्वतंत्रता सेनानिओं ने बलिदान दिए और अत्याचार सहते हुए भी वे देश को आजादी दिलाने के लिए सदैव तत्पर रहें। काफी अत्याचार सहने के बाद 15 अगस्त वर्ष 1947 को हमारा भारत देश ब्रिटिश शासन की बेड़ियों से मुक्त हुआ और सभी भारतवासियों ने आजादी की सांस ली। इसके बाद अतिथि संजय कुमार चौबे ने महान विभूतियो को नमन करते हुए कहा कि आज हमें जो भी मौलिक अधिकार मिले हैं वो उन महान विभूतियों की ही देन हैं जिनकी बदौलत आज आम नागरिक सरकार से सवाल कर सकता हैं। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र पाण्डेय ने बच्चों को बताया कि अपनी जिम्मेदारी को अगर सही तरह से निर्वहन किया जाए तो ये भी एक प्रकार की देश सेवा हैं। इसके बाद विभिन्न कक्षा के छात्र छात्राओं ने भी देश प्रेम और वीर सपूतों के बलिदान पर अपने विचार रखे। जिसमे जिले के वीर सपूतों को भी याद किया गया। इसके बाद सभी प्रतिभागी छात्रों को मेडल देकर सम्मानित भी किया गया।इस मौके पर डॉ० ए० एच० रिज़वी पीजी कॉलेज के प्राचार्य राजेश सक्सेना, लुबना फातिमा, कनीज़ सैयदा, सन अब्बास, शमीम रज़ा, शैलेन्द्र सिंह, अश्नीत तिवारी, मो० आरिफ, आदि अध्यापक एवम विद्यालय के छात्र छात्राएं सम्मिलित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें