स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी जिला जेल में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया,इस कार्यक्रम में देश की स्वतंत्रता के लिए शहीद हुए वीर स्वतंत्रता सेनानियो को पुष्प अर्पित किया गया एवम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया गया,इस दौरान बंदियों को दिया के लिए शहीद हुए वीरों की वीरता की गाथाएं भी सुनाई गई।

जिला जेल में प्रभारी जेल अधीक्षक भूपेश सिंह के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमे देश की स्वतंत्रता के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को याद कर उन्हे पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।इस दौरान जेल के सभी कर्मचारी एवम बंदी मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें