आस्था या अंधविश्वास, साँप के डसने से हुई मौत तो चमत्कार की आस में मंदिर लेकर पहुचा पिता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

आस्था या अंधविश्वास, साँप के डसने से हुई मौत तो चमत्कार की आस में मंदिर लेकर पहुचा पिता

कौशांबी जिले में अंधविश्वास का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहरीले सांप के डसने के बाद परिजन युवती को पड़ोस के गांव झाड़-फूंक कराने लेकर गए। हालात बिगड़ने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उसको रेफर कर दिया गया। रास्ते मे मौत हो गयी। परिजन अंतिम संस्कार करने ही वाले थे कि किसी शख्स ने गाज़ीपुर ज़िले की एक मंदिर में चमत्कार से युवती को ज़िंदा होने की बात बताई, जिसके बाद युवती के पिता शव को टीटी से उतार कर गाज़ीपुर के लिए रवाना हो गए। इस बात की चर्चा हर गली मोहल्ले में हो रही है।

जनपद मुख्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय के रहने वाले नरेश कुमार की 17 वर्षीय बेटी को सोमवार सुबह 3 बजे घर के बाहर शौच के लिए गयी थी। तभी ज़हरीले साँप ने उसको डस लिया। बेटी की चीख सुनकर पिता नरेश भाग कर मौके पर पहुचा। तो बेटी ने बताया कि उसको किसी जहरीले सांप ने डस लिया है। नरेश बेटी को ज़िला अस्पताल ले जाने के बजाए, पड़ोस के गाँव तन्ना पर झाड़फूंक कराने के लिए लेकर पहुचे। गाँव के सज्जी लोधी नाम के तांत्रिक ने घण्टो झाड़फूंक किया, लेकिन कोई राहत नही मिली, उल्टा युवती की हालत और खरब हो गयी। लगभग 3 घन्टे बर्बाद करने के बाद उसको ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा पर डॉक्टर ने उसको एक डोज़ एंटी स्नेक इंजेक्शन लगाया। इसके बाद डॉक्टर ने डोज़ नही होने की बात कह कर प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। लेकिन कादीपुर के पास ही उसकी सांसे थम गई। शव को लेकर नरेश वापस गाँव आ गया। नरेश के कुछ रिश्तेदार मुम्बई से अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आ रहे थे, इस लिए एक दिन बाद मंगलवार दोपहर अंतिम संस्कार होना था। लोग शव को टीटी पर रख कर अंतिम संस्कार होने वाली स्थान पर लेकर गए। और शव को कब्र में दफनाने वाले ही थे कि किसी ने नरेश को बताया कि गाज़ीपुर जिला के अमवा गाँव स्थित सती माई के मंदिर में चमत्कार से साँप के काटे लोग ज़िंदा हो जाते है। ये बात सुनकर पिता के दिल मे बेटी की ज़िंदा होने की मुहब्बत के चलते उसके शव को टीटी से उठाकर बाप गाज़ीपुर लेकर चला गया। अब इसको कुछ लोग आस्था बता रहे है, तो कुछ लोग अंधविश्वास।

मृतका के चाचा राजेश कुमार ने बताया कि मेरी भतीजी को शौच के लिए गयी थी साँप ने काट लिए। झड़ाने-फुकाने के बाद उसको ज़िला अस्पताल लेकर गए। जिला अस्पताल मे एक इंजेक्शन लगा, उसके बाद कहा कि दूसरा इंजेक्शन हमारे पास उपलब्ध नही है। वहां से रेफर कर दिया। तब इलाहाबाद लेकर जा रहे थे। कादीपुर के पास ये एहसास हुआ कि लड़की स्पायर कर गई है। तो रिटेन फिर आए। तो एक जन(शख्स) ने बताया कि अभी लड़की ख़त्म नही हुई है। तब वो लेकर गए है गाज़ीपुर। वहां एक मंदिर है, उस पर लिटा दिया जाता है। और कोई चीज़ नही होती है, आदमी सही हो जाता है। जब पूछा गया कि आप लोगो ने तो अंतिम संस्कार कर दिया था तो राजेश का कहना था कि अंतिम संस्कार कहा किया है। जब बताया गया हमसे तो न भाग कर गए। तैयारी पूरी थी, अभी भी सब चीज़ वैसे ही पड़ा हुआ है। बाकी माता रानी की कृपा है, बिटिया अच्छी हो कर आ जाए यही बहुत है हमारे लिए।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें