दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष,कई राउंड हुई फायरिंग,कई लोग घायल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष,कई राउंड हुई फायरिंग,कई लोग घायल,सीओ सहित पुलिस मौके पर,

कौशाम्बी जिले में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है, दोनो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष और कई राउंड फायरिंग में 4 लोगों के घायल होने की सूचना हुई,सभी घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है,घटना की सूचना पर सीओ मंझनपुर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सर्च अभियान चलाया,वही घटना के बाद से आरोपी मौके से घर छोड़कर हुए फरार,पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

घटना करारी थाना क्षेत्र के बरई बंधवा गांव की है जहा पुरानी रंजिश को।लेकर दो पक्ष भीड़ गए और मारपीट करने लगे,इस दौरान दोनो तरफ से ईट पत्थर और फायरिंग भी हुई है,जिसमे कई लोग घायल हुए है,जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

सीओ मंझनपुर अभिषेक कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है,ईट पत्थर और फायरिंग भी हुई है,जिसमे कुछ लोग घायल हुए है,जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है,सर्च अभियान चलाया जा रहा है,कुछ लोगोंको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है,आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कार्यवाई की जा रही है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें