आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों का आयोजन स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को श्रद्धांजलि दी गई

फतेहगढ़

एसएन साबत , पुलिस महानिदेशक /महानिरीक्षक कारागार के दिशानिर्देशन , श्रीमति चित्रलेखा सिंह अपर महानिरीक्षक (प्रशासन)एवम शिवहरि मीणा के कुशल पर्यवेक्षण में जिला कारागार फतेहगढ़ में आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों का आयोजन स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को श्रद्धांजलि

देकर आरंभ किया गया । पंच प्रण की शपथ दिलाई गई । आज कारागार में योगा, पीटी एवम विभिन्न प्रकार के खेलकूद ( बैडमिंटन, रस्सा– कस्सी , लूडो, शतरंज, महिला बैरक में खो–खो, गायन ) की प्रतियोगिता कराई जा रही है । दिनांक 11.08.23 को निबंध लेखन, रंगोली प्रतियोगिता, दिनांक 12.08.23 को पर्यावरण सुधार हेतु सफाई एवम वृक्षारोपण कार्यक्रम, दिनांक 13.08.23 को पेंटिंग, ड्राइंग, गायन एवम सिलाई व कढ़ाई प्रतियोगिता , दिनांक 14.08.23 को खेलकूद, सांस्कृतिक व नैतिक विकास के कार्यक्रम एवम चिकित्सा शिविर का आयोजन और दिनांक 15.08.23 को कारागार में प्रभात फेरी, झंडारोहण, वृक्षारोपण,सांस्कृतिक कार्यक्रम एवम पुरुस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा । जिसके क्रम में जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया की आजादी का अमृत महोत्सव कारागार में भी बड़े हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है । सभी बंदियों में काफी उत्साह है । कारागार में स्वतंत्रता दिवस पर किशोर बंदियों के बैंड के साथ सभी बैरकों के बंदियों के मध्य प्रभात फेरी निकाली जाएगी । अन्य कार्यक्रम भी होंगे ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More