कौशाम्बी
भारतीय जनता पार्टी के कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने आज अपने संसदीय कार्यालय सरसहाल विकास भवन मंझनपुर में शनिवार को जनसुनवाई की। जन-सुनवाई के दौरान लगभग 167 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें लगभग 18 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर किया गया तथा शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को पत्र के माध्यम से अबिलम्ब कार्यवाही कर अवगत कराने को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई के दौरान सबसे अधिक बिजली व राजस्व विभाग से आयीं। जनसुनवाई के दौरान विकास खण्ड नेवादा के ग्राम युसुफपुर मजरा पुरखास के कुल्लू प्रसादने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि प्रार्थी ने अपनी सक्रमणीय भमिधरी अराजी की पैमाइस कराने का धारा 24 के अन्र्तगत उपजिलाधिकारी चायल के वाद दाखिल किया था। जिसमे उपजिलाधरी ने पैमाइस करा दिया और पैमाइस रिपोर्ट दिनांक 12/02/2020 को रिपोर्ट लक चुकी है। लेकिन आज तक पत्थरगझ़ी नहा हो पाई है। उक्त मामले को संज्ञान मे लेते हुये सांसद विनोद सोनकर उपजिलाधिकारी चायल को मौके की निष्पक्ष जाॅच कराकर आवश्यक कार्यवाही करने को निर्देशित किये। विकास खण्ड सरसवां के ग्राम दानपुर के रामलाल पुत्र ननका ने प्रार्थना पत्र के माण्यम से बताया कि प्रार्थी को ग्रामसभा द्वारा आ0सं0 54 मि0 रक्बा 0.1140 हे0 मे कृषि कार्य हेतु पट्टा आवंटन किया गया था। जबरन हल्का लेखपाल व ग्राम प्रधान के मिली भगत से मेरी जमीन दूसरी जगह निकाल रहे है। इस सांसद कौशाम्बी ने उपजिलाधिकारी मंझनपुर को फोन कर मौके की जाॅच कराकर आवश्यक कार्यवाही करने को निर्देशित किये। बमनपुरा करारी के नत्थू पुत्र बुधई ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मेरी जमीन पर ग्राम प्रधान के द्वारा जबरन नाली बनाया जा रहा है। उक्त समस्या के निस्तारण हेतु उप जिलाधिकारी मंझनपुर को मौके की जाॅच कराकर समस्या का निस्तारण कराने को निर्देशित किये। करारी नगर पंचायत के औलाद अहमद ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से सिचाई हेतु कटिया पाइप दिलाने की मांग किये। इस पर सांसद विनोद सोनकर ने पाइप दिलाने हेतु उपकृषि निदेाक को निर्देशित किये। ग्राम सिरचनपुर की शिवकली पत्नी रामबली ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से राशन कार्ड बनवाने की मांग किया। सौरई बुजुर्ग के रामसूरत पुत्र स्व0 बलदेव ने प्रार्थना पत्र देकर आवास की दूसरी किस्त दिलाने की मांग की।
जनसुनवाई के दौरान डा0 गुलाब कुशवाहा, आद्या पाण्डेय, शिवाकान्त मिश्रा, सांताराम पाण्डेय, जनक पाण्डेय, सुरेश नागर वौधरी, महेश लोधी, कमल कुशवाहा, मुन्ना पटेल, संदीप मिश्रा, जज कुमार सोनकर, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र पाण्डेय आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।





