कौशाम्बी

उपभेक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान मे नेफेड द्वारा उपभोक्ताओं को 70 रू0 प्रति किलो रियायती दर पर टमाटर उपलब्ध कराया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने मंझनपुर चैराहे पर टमाटर वितरण केन्द्र का उद्घाटन किया।
सांसद ने बताया कि उत्तर प्रदेश मे टमाटर का उत्पादन बहुत ही कम मात्रा मे हुआ है जिस कारण से प्रदेश मे टमाटर के भाव काफी अधिक हो गया। कारण टमाटर दूसरे प्रदेशो से आयात किया जाता है जिसकी लागत काफी अधिक पड़ती है। जिस कारण प्रदेश की जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उक्त समस्या को देखते हुये भारत सरकार के उपभेक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तत्वाधान मे सहकारी संस्था नेफेड के माध्यम से पूरे प्रदेश मे लोगों कम कीमत पर टमाटर उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है जिससे आम लोगों को टमाटर की मंहगाई से कुछ राहत मिलेगी। टमाटर वितरण के दौरान डा0 गुलाब कुशवाहा, कमल कुशवाहा, महेश लोधी, दिलीप अग्रहरी, सुरेश नागर चैधरी, पिन्टू द्विवेदी पंकज सोनकर, मुन्ना पटेल, जज कुमार सोनकर, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र पाण्डेय आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।





