कौशाम्बी-जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील सिराथू में सुनी जनशिकायतें

कौशाम्बी

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील सिराथू में सुनी जनशिकायतें

जिलाधिकारी  सुजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने तहसील सिराथू में आमजन की शिकायतों को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दियें।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि आई0जी0आर0एस0 शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने सभी अधिकारियों को प्रतिदिन आई0जी0आर0एस0 पोर्टल को चेक करने तथा शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता अवश्य सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतकर्ता से भी वार्ता कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि कोई भी शिकायत डिफाल्टर न होने पाये, लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जायेंगी।
समाधान दिवस में श्री दिनेश कुमार पासी, निवासी वार्ड नं0-01 दारानगर-कड़ाधाम ने प्रार्थना देकर मत्स्य पालन के लिए पट्टे की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार सिराथू को प्रकरण की जॉच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दियें। इसी प्रकार शिकायतकर्ता सोना देवी निवासिनी ग्राम-कसिया द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उनके घर के पास पानी निकासी के लिए बनी पुलिया को गांव के ही कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा बन्द कर दिया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार को मौके पर जाकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दियें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील सिराथू में कुल 91 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 04 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इसी प्रकार तहसील मंझनपुर में कुल 41 शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें 03 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा तहसील चायल में कुल 37 शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें 03 शिकायत का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सौम्य मिश्र एवं तहसीलदार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More