_*कौशाम्बी*_
मंझनपुर स्थित कर्बला का एडीजी व आईजी ने किया भ्रमण, शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील
कौशांबी जिले के मंझनपुर स्थित कर्बला का प्रयागराज के एडीजी भानु भास्कर व आईजी ने भ्रमण एवं निरीक्षण किया कर्बला ग्राउंड के अंदर पहुंचकर उन्होंने निरीक्षण किया इस दौरान धर्मगुरुओं से उन्होंने वार्ता किया और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की एडीजी ने भरोसा दिलाया है कि पुलिस सदैव आपके साथ खड़ी है। कोई भी मोहर्रम के त्योहार में खलल डालता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रयागराज के एडीजी भानु भास्कर व आईजी ने आज मंझनपुर कस्बे के कर्बला ग्राउंड का निरीक्षण किया कर्बला ग्राउंड के अंदर पहुंचकर सिया और सुन्नी की ताजिया कहाँ दफन होती है इसके बारे में धर्मगुरुओं से जानकारी मांगी वहीं धर्मगुरुओं ने बताया दोनो की ताजिया इसी जगह पर दफन होती है सभी लोग मिलजुल कर त्योहार मनाते हैं। किसी भी तरह की कोई भी दिक्कत किसी को नहीं होती है। सुन्नी समुदाय की ताजिया आधा घंटे पहले कर्बला पहुच जाती है और वह अपने समय से कर्बला खाली कर देते हैं इसके बाद सिया समुदाय के लोग अंदर जाते हैं। इस मौके पर कौशाम्बी एसपी बृजेश श्रीवास्तव मंझनपुर सीओ अभिषेक सिंह, चायल सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण, सीओ सिराथू अवधेश कुमार विश्वकर्मा व मंझनपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार शर्मा मौजदू रहे।
रिपोर्ट–मोहम्मद फैज





