पूर्व महामंत्री की मां के निधन पर फुल कोर्ट रिफरेंस
कौशाम्बी
माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री तुषार तिवारी की माता का सोमवार की रात निधन हो गया है। मंगलवार को सुबह 11 बजे बार एसोसिएशन की बैठक बुलाई गई। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन करके शोक प्रस्ताव पारित किया गया। बार एसोसिएशन के शोक प्रस्ताव को जिला जज ब्रजेश कुमार मिश्र को देने के बाद अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। इसके चलते जिला न्यायालय की किसी भी अदालत में कोई काम-काज नहीं हुआ।
Author: Up Head Line
Post Views: 31





