फतेहगढ़
डीजी जेल एसएन साबत , के आदेशानुसार, एआईजी चित्रलेखा सिंह के निर्देशन एवम डीआईजी जेल शिवहरि मीणा के पर्यवेक्षण में जिला कारागार फतेहगढ़ पर
नरेंद्र प्रकाश एडीजे / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत जेल गेट पार्क में रुद्राक्ष का पौधा रोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि जेल पर प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी द्वारा एक एक पौधे का रोपण किया जा रहा है । आज से शुरू हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त ) तक कारागार में निरुद्ध प्रत्येक बंदी के मुलाकाती परिजन को एक एक पेड़ अपने अपने घर पर लगाने के लिए जेल में निरुद्ध बंदी के माध्यम से दिया जायेगा । ऐसे पेड़ बंदियों द्वारा जेल की नर्सरी में ही स्वयं बंदियों द्वारा तैयार किए गए है । आज कारागार में जेल चिकित्सक श्री विजय अनुरागी , दंत चिकित्सक श्री राहुल कुमार, जेलर अखिलेश कुमार, उपकारापाल कृष्णा कुमारी, सरोज देवी और मुकेश गौड़ , फार्मासिस्ट यादवेंद्र मोहन, कर्मचारियों में जेल वार्डर राजेंद्र बाबू, उदय प्रताप, गौरव तोमर, संजय सिंह, सोनू सिंह इत्यादि सभी कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया । जेल में प्रशिक्षक श्री रामकुमार के नेतृत्व में वृक्षारोपण के लिए बंदियों को प्रेरित करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई ।






