डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भरवारी में पौधे लगाकर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भरवारी में पौधे लगाकर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया शुभारंभ,

यूपी के कौशाम्बी जिले में भवंस मेहता कालेज भरवारी में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पौधरोपण कर पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया,यूपी में आज 30 करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित है और 15 अगस्त को 5 करोड़ पौधे लगाए जायेंगे।वही कौशाम्बी जिले में आज 22 लाख पौधे रोपे जायेंगे।

डिप्टी सीएम ने गर्भवती महिलाओ को पोषण किट वितरित की और छोटे बच्चो का आन्नप्राशन भी किया।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समूह की महिलाओ को चैक बांटे ,डिप्टी सीएम ने पीएम आवास के लाभार्थियों को उनके आवास की चाभिया सौंपी,किसानो को ट्रैक्टर और अरहर के बीज भी वितरण किए, इस दौरान डिप्टी सीएम ने सरकार की उपलब्धिया गिनाते हुए प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवम उनसे होने वाले लाभ के बारे में बताया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें