शॉप में लगी भीषण आग, लगभग 20 लाख का नुकसान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी जिले में बीती रात एक कॉस्मेटिक हुआ ब्यूटी पार्लर की दुकान में आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने से लगभग 20 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।

मंझनपुर कोतवाली के स्थानी कस्बे में मडुकि निवासी पवन मौर्या की कॉस्मेटिक व उनकी पत्नी पूजा की ब्यूटी पार्लर की दुकान है। कल संडे था इसलिए पति पत्नी 4:00 बजे ही दुकान बंद कर गांव चले गए थे। रात लगभग 7 बजे पड़ोसियों का फोन आया कि उसकी दुकान से धुएं का गुबार निकल रहा है। जानकारी होने पर वह भागकर दुकान पर आया। उसने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने शटर के बाहर से ही पहले पानी की बौछार से आग को काबू करने की कोशिश की, बाद में शटर तोड़कर आग को बुझाया गया। लेकिन तब तक दुकान में रखा लगभग 20 लाख का समान राख हो चुका था।

पवन मौर्य और उसकी पत्नी ने दुकान के नाम 3 साल पहले 10 लाख का और उसके बाद 15 लाख का बैंक से लोन लिया था।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें