कौशांबी…. भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री ने परिवार सहित किया माँ सती कुंड का दुग्धाभिषेक
कौशांबी। कड़ा धाम स्थित माँ शीतला धाम मे भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री ओम प्रकाश पासी ने माँ सती के कुंड का दुग्धाभिषेक
किया है। सावन के शिवरात्रि पर्व के मद्देनजर क्षेत्रीय मंत्री ओम प्रकाश ने अपने परिवार करीबियों व कार्यकर्ताओ के साथ माँ शीतला का दर्शन पूजन भी विधि विधान से किया।
मान्यता है कि भगवती सती का कर (हाथ का पंजा) गिरने के कारण यह स्थान 51 शक्तिपीठ मंदिर मे एक है। यहा वर्ष भर भक्त शक्ति के कालरात्रि व जगदंबा के शीतला स्वरूप का दर्शन पूजन कर अपने कष्ट से मुक्ति पाते है।
भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री ओम प्रकाश पासी दोपहर 1 बजे के करीब माँ शीतला धाम पहुचे। उनके साथ उनकी पत्नी माँ बेटे बहू एवं ईष्ट मित्रो मे बाबू लाल, ओउसी सोनी, रामबली, उदय भान, रमेश उर्मिला, जय प्रकाश, गौरव पांडे, प्रीति दिनेश मिश्रा, लक्ष्मी देवी इत्यादि लोग मौजूद रहे। करीब 2 बजे माँ शीतला की विधिवत पूजन स्तुति के बाद भगवती सती के कुंड के दुग्धाभिषेक की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमे 332 लीटर दूध सहित पंच मेवा मिष्ठन से कुंड को समर्पित किया गया।
बीजेपी नेता ओम प्रकाश के मुताबिक माँ शीतला ने उनकी हर मनोरथ को पूरा करती है। इस कारण उन्होने सावन के शिवरात्रि के दिन माँ को दुग्ध का अभिषेक कर उनकी वंदना की गई है।






