नदी का जलस्तर बढ रहा है,कृपया नदी में न जाय’’ से सम्बन्धित बोर्ड लगवाने के निर्देश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

*जिलाधिकारी ने ग्राम-कोसम इनाम/कोसम खिराज/छोटा गढवा व बडा गढवा एवं हिसामबाद स्थलीय निरीक्षण कर यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर की स्थिति का लिया जायजा*

*बाढ राहत चौकी को क्रियाशील करने के दिये निर्देश*

नदी का जलस्तर बढ रहा है,कृपया नदी में न जाय’’ से सम्बन्धित बोर्ड लगवाने के निर्देश

 

जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने आज ग्राम-कोसम इनाम/कोसम खिराज/छोटा गढवा व बडा गढवा एवं हिसामबाद का स्थलीय निरीक्षण कर यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर की स्थिति का जायजा लिया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने वस्तुस्थिति का जायजा लेते हुए उप जिलाधिकारी मंझनपुर से कहा कि यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत ग्रामवासियों को जागरूक किया जाय कि वे नदी में न जाय। इसके साथ उन्होंने अधिशासी अभियन्ता, सिचाई को जगह-जगह *’’नदी का जलस्तर बढ रहा है,कृपया नदी में न जाय’’* से सम्बन्धित बोर्ड लगवाने के निर्देश दिये, ताकि कोई अप्रिय घटना न होने पाये। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय गढवा में बनाये गये बाढ राहत चौकी का निरीक्षण कर जायजा लिया तथा बाढ राहत चौकी को क्रियाशील करने एवं सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को सफाई कर्मियों की टीम लगाकर पूरे गॉव की साफ-सफाई, फांिगग एवं एन्टीलार्वा का छिडकाव सुनिश्चित कराने के निर्दश दिये। उन्होंने ग्रामवासियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को भी सुना तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी आकाश सिंह, अधिशासी अभियन्ता सिचाई जगदीश लाल एवं खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें