कौशांबी
स्थानीय थाना क्षेत्र के गुरौली गाव के एक युवक ने फासी के फंदे से खुद को मौत के घाट उतार लिया है। वह परिजनो द्वारा अपने प्यार पर पहरा लगाए जाने से बेहद नाराज़ था। मौत की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणो की जानकारी के लिए युवक के पिता से पूंछ-तांछ कर रही है।
कौशांबी थाना क्षेत्र के गुरौली निवासी बडका उर्फ कमलेश पुत्र बच्छराज अग्रहरि गांव मे छोटी सी जनरल स्टोर चलाकर अपने परिवार का गुजर बसर करते है। उसके 2 बेटिया 2 बेटे है। वह बेटियों की ब्याह कर चुका है, जबकि बेटे पढाई करते हैं। बडा बेटा अमित कुमार (18) का ननिहाल देवखरपुर नौगीरा में अक्सर आना जाना रहता था। बताया जा रहा है कि देवखरपुर गाव मे ही वह अपने से छोटी जाति की युवती से प्रेम करने लगा। परिजनो को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होने अमित का देवखरपुर आना-जाना बंद करा दिया। उसने युवती से शादी करने के जिद की। जिस पर पिता ने अमित को बुधवार की सुबह जमकर फटकार लगाई। आक्रोशित होकर अमित ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। छत के चुल्ले के सहारे फांसी लगा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
थाना प्रभारी महेश चन्द्र ने बताया, घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाई शुरू कर दिया है। घटना के संबन्ध में पूंछतांछ के लिए पिता को उठाया गया है। हालांकि अभी पीडित परिवार ने किसी प्रकार की तहरीर नही दिया है।






