कौशाम्बी
मुख्यमंत्री द्वारा बृहद वृक्षारोपण के सम्बन्ध में वी0सी0 के माध्यम से जनप्रतिनिधियों से संवाद कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारन
जनपद में 22 जुलाई को 2198967 एवं 15 अगस्त को 366623 पौधारोपण किया जायेंगा
प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के लखनऊ से बृहद वृक्षारोपण वर्ष 2023-24 के सम्बन्ध में वी0सी0 के माध्यम से प्रदेश के जनप्रतिनिधियों यथा- सांसदगण, विधायकगण, महापौरगण, पंचायत पदाधिकारियों, अध्यक्ष जिला पंचायतगण, सदस्य जिला पंचायतगण, क्षेत्र पंचायत सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्षगण, ब्लॉक प्रमुखों एवं ग्राम प्रधानों से संवाद कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद स्तर पर उदयन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किया गया तथा उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सुना। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के सभी विकास खण्डों एवं ग्राम सचिवालयों में भी किया गया।
जनपद स्तर पर उदयन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष, जिला पंचायत श्रीमती कल्पना सोनकर, जिलाधिकारी श्री सुजीत कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी एवं प्रभागीय वनाधिकारी आर0एस0 यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।
प्रभागीय वनाधिकारी आर0एस0 यादव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 22 जुलाई 2023 एवं 15 अगस्त 2023 को बृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जायेंगा। 22 जुलाई को 21 लाख 98 हजार 967 पौधारोपण तथा 15 अगस्त 2023 को 3 लाख 66 हजार 623 पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।







