कौशांबी
पिपरी थाना क्षेत्र के एक युवक ने अपने 15 दिन के बच्चे को जमीन पर पटक कर मौत की नीद सुना दिया। युवक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति समेत एक पड़ोसी युवक को हिरासत मे लेकर पूंछ-तांछ कर रही है। बच्चे के शव का अंतिम संस्कार किए जाने के चलते पुलिस बच्चे का शव कब्जे मे नहीं ले सकी है।
पिपरी के गेरिया खालसा गाव मे रहने वाला रवि पुत्र मुन्नू लाल मेहनत मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का गुजर बसर करता है। रवि की पत्नी चमेली को 15 दिन पहले एक बेटा हुआ था। जन्म के बाद से बेटे की तबीयत खराब रहने लगी। जिसका इलाज कराने मे रवि को ज्यादा रुपये खर्च करने पद रहे थे। चमेली देवी के मुताबिक मंगलवार की शाम पति रवि शराब के नशे मे धुत होकर घर पहुचा। कुछ देर बाद बेटे के तबीयत खराब हो गई। पति को बाज़ार से दवा लाने के लिए उसने बोला। इस बात से रवि नाराज़ हो गया। पत्नी चमेली से झगड़ा करने लगा। शराब के नशे मे रवि ने बेटे को उठाकर जमीन पर ज़ोर से पटक दिया। बेटे के जमीन पर गिरते ही वह तेज से चीख कर चुप हो गया। रवि मौके से फरार हो गया। वह किसीतरह बच्चे को लेकर निजी अस्पताल पहुची। इलाज के दौरान बच्चे की बुधवार की दोपहर 12 बजे मौत हो गई। ग्रामीणो और घर वालो की सलाह पर उसने मृत बेटे का शव जमीन मे दफन कर दिया।
चमेली के मुताबिक, बेटे की मौत का सदमा वह काफी देर तक सहन न कर पाने के कारण उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी है। उसके पति रवि ने गाव के कमलेश के बहकावे मे आकार नशे की हालत मे अपने बेटे की हत्या की है। यह उसका पहला बच्चा था।
थाना प्रभारी श्रवण सिंह ने बताया, घटना की सूचना पर आरोपी कमलेश व रवि को कस्टडी मे लेकर पूंछ-तांछ की कार्यवाही की जा रही है। पीड़ित से तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।






