*कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का जिले में कल प्रथम आगमन*
*भरवारी स्थित सेठ मोहन लाल गेस्ट हाउस में होगी संविधान सभा*
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का आगमन आज मंगलवार दिनांक 11/07/2023 को नगर पालिका परिषद भरवारी के सेठ मोहनलाल गेस्ट हाउस में संविधान सभा पर होने वाली जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार विद्यार्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बृज लाल खाबरी आज प्रयागराज से कौशाम्बी आएंगे और जिले भर के कार्यकर्ता जगह जगह उनका स्वागत करेंगे। धन्नी, जीरो पॉइंट, रोही चौराहा, भरवारी बाजार होते हुए करारी रोड स्थित सेठ मोहन लाल गेस्ट हाउस पहुंचेंगे जहाँ हज़ारों कि तादाद में लोगों को सम्बोधित करेंगे।
निवेदक- अरुण सरोज विद्यार्थी
कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष कौशांबी
Author: Up Head Line
Views: 18








