सावन के सोमवार मेले में कड़ा धाम में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कार्यवाही
कौशाम्बी
कड़ा स्थित शीतला धाम मंदिर में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जागरूकता एवम खाद्य पदार्थो का परीक्षण का कार्य किया गया। चलित प्रयोगशाला FSW द्वारा स्थानीय दुकानों से लगभग 20 खाद्य नमूनों की जांच की गई। नमूनों के अधोमानक पाए जाने पर खाद्य कारोबार कर्ताओं को कड़ी चेतावनी दी गई। इस अवसर पर खाद्य कारोबार कर्ताओं तथा बड़ी संख्या में उपस्थित उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया। दुकानदारों को रंग और केनको पाउडर के प्रयोग के प्रयोग सम्बन्धी सख्त चेतावनी दी गई। उपर्युक्त कार्यवाही सहायक आयुक्त खाद्य(।।) शशि शेखर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शहाब उद्दीन सिद्दीक़ी द्वारा की गई।
Author: Up Head Line
Views: 35








