कौशांबी मंझनपुर थाना क्षेत्र के सेलरहा पश्चिम गाव मे विवाहित युवती की लाश उसके ससुराल के कमरे मे मिली है। युवती की शादी एक माह पहले मान चंद्र से हुई थी। युवती कमरे मे मृत हालत मे बेड के नीचे पड़ी थी। उसके गले मे गाड़ी से बना फंडा लगा था। मायके पक्ष के लोगो का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उनकी बेटी की हत्या दहेज के लिए कर दी है। पुलिस ने मामले मे शव को कब्जे मे लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
चरवा थाना क्षेत्र के मलाक नगर उर्फ बिराहीबाद निवासी बबलू ने अपनी बेटी काजल का विवाह 11 जून को मंझनपुर थाना क्षेत्र के सेलरहा पश्चिम गाव के मान चंद्र पुत्र स्व लवकुश से किया था। शादी के बाद काजल महज 2 मार अपने मायके गई। बीती रात काजल का शव रहस्यमय हालत मे कमरे मे मिला। काजल का शव सबसे पहले उसके पति मान चंद्र ने देखने की जानकारी दी है। मान चंद्र के मुताबिक उसकी पत्नी काजल ने कमरे मे कपड़े तागने वाले बास की उचाई मे बधी लकड़ी मे कुछ को साड़ी के फंदे से लटका लिया था। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। वह इलाज के लिए काजल के पिता को सूचना देकर जिला अस्पताल लेकर पहुचे।
जिला अस्पताल पहुचे काजल के पिता भाई व अन्य करीबियों ने पति सहित अन्य ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पिता बबलू कुमार ने बताया, उसकी बेटी शादी के बाद महज 2 बार घर आई थी। उसने बताया था कि उसकी सास उससे जेवर मांग रही थी। वह पल्सर गाड़ी की लिए उसे ताने मारा करते थे। बेटी को समझाकर पारिवारिक जीवन जीने की सलाह दिया करता था। उसे क्या पता था कि वह शादी कर बेटी को मौत के घर मे भेज दिया है। ससुराली पक्ष ने दहेज के लिए बेटी कि हत्या कर दी है।
इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने बताया, जिला अस्पताल मे युवती काजल की लाश परिजनो की शिकायत कर कब्जे मे ली गई है। पीएम की कार्यवाही कराई जा रही है। मायके पक्ष के मिलने वाली तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओ मे केस दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।








