आकाशीय बिजली की चपेट में आए बच्चे की मौत

कौशांबी…आकाशीय बिजली की चपेट में आए बच्चे की मौत: यमुना नदी किनारे मवेशियों को चराने गया था बच्चा, अस्पताल मे डाक्टरों ने मृत घोषित किया

पिपरी थाना के बूंदा गांव मे आकाशीय बिजली की चपेट मे आने से 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा यमुना नदी किनारे बने चारागाह मे मवेशियो को चराने गया था। हादसे के बाद परिजन बच्चे को लेकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुचे। जहां डाक्टर ने बच्चे को ब्राड डेड घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार मे मातम पसार गया है।

 

पिपरी के बूंदा गाव मे चन्द्रशेखर और उसका परिवार रहता है। परिवार बेहद गरीब है। पत्नी व पति मजदूरी कर अपने बच्चो का भरण पोषण करते है। चन्द्रशेखर और उसकी पत्नी गाव के खेत मे मजदूरी करने गए थे। शाम को स्कूल से लौट कर उसका 12 साल का बेटा अंकज घर के मवेशियो को लेकर यमुना नदी किनारे बने चारागाह लेकर पहुचा। मवेशी चारागाह मे चर रहे थे कि अचानक तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट मे मासूम अंकज आ गया। वह बुरी तरह झुलस कर बेहोश हो गया। आसपास के लोगो ने मदद करते हुए परिजनो को सूचना देकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुचे। अस्पताल मे डाक्टरों ने अंकज की जांच कर उसे ब्राड डेड घोषित कर दिया।

 

अंकज के मौत की खबर जैसे की घर पहुची, वहाँ रोना पीटना मच गया। अंकज की माँ का रो रो आर बुरा हाल हो गया है। उसका कहना है कि उसने बेटे को बरसात मे मवेशियो को चरागाह ले जाने के लिए मना किया था, लेकिन बेटा नहीं माना। वह अपने बेटे को कहाँ से ले आए, ईश्वर ने उसकी गोद उजाड़ दी।

 

थानेदार श्रवण सिंह ने बताया, आकाशीय बिजली से बच्चे की मौत की जानकारी हुई है। पुलिस बल मौके पर भेज कर शव के पीएम की कार्यवाही कराई जा रही है। राजस्व विभाग के अफसरो को सूचना देकर अन्य कार्यवाही भी आगे बढ़ाई गई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More