कौशाम्बी
योगी सरकार के सख्त आदेश के बावजूद कौशाम्बी के लापरवाह अधिकारी और कर्मचारी की लापरवाही और मनमाने रवैए से बाज नहीं आ रहे है,जिससे जहा एक ओर जनता का रुपया सरकार के माध्यम से जनता की समस्याओं के निदान के लिए खर्च तो किया जा रहा है लेकिन वह पानी में बह रहा है।
ताजा मामला कौशाम्बी जिले के भरवारी कस्बे का है जहा पर PWD विभाग द्वारा सड़क बनाई जा रही है लेकिन ठेकेदार की मनमानी देखिए भारी बारिश के दौरान भी सड़क का निर्माण नही बंद किया जा रहा है।भारी बारिश के बीच सड़क निर्माण का वीडियो सोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।बारिश के बीच बनाया जा रही यह सड़क कितने दिन तक चलेगी यह तो समय बताएगा।
वही इस मामले में PWD विभाग के एक्शियन से बात की गई तो उन्होंने कहा इस पर हमको बोलने का कोई अधिकार नहीं है।
Author: Up Head Line
Post Views: 34





