कौशांबी…चचेरी बहनो को सर्प ने डसा,मौत:घर के अंदर सोते समय दोनों बहनो को सर्प ने काटा, झाडफूक मे हुई इलाज मे देरी से जिला अस्पताल मे हुई मौत
कौशांबी। सराय अकिल के म्योहरिया गाव मे 2 चचेरी बहनो की मौत साप के काटने से हो गई। दोनों बहने घर के अंदर बरसात मे सो रही थी। इसी दौरान घर के अंदर घुसे साप ने दोनों को काट लिया। परिजन बच्चियो को इलाज कराने से पहले झाड फूक कराने ले गए। जहां होस न आने पर परिजन जिला अस्पताल लाये। अस्पताल मे डाक्टर से बच्चियो को ब्राड डेड घोषित कर दिया।
सराय अकिल म्योहरिया गाव मे अभिमन्यु सिंह व भाई राकेश सिंह पेशे से किसान है। खेती किसानी पर दोनों भाई अपना और पाने परिवार का गुजर बसर करते है। रोज की तरह घर के पुरुष खेत मे काम के लिए गए थे। महिलाए घरेलू काम मे व्यस्त थी। इसी दौरान बच्चे घर मे खेलते हुए जमीन पर सो गए। सोते समय खुशी (10) पुत्री अभिमन्यु सिंह व यशी (8) पुत्री राकेश सिंह को जहरीले सर्प ने काट लिया। बच्चो ने चीख कर साप के काटने की बात घर की महिलाओ को बताई। आसपास के लोगो ने बच्चियो को झाड-फूक के लिए गाव के पास की नीम हकीम के पास ले गए। जहां इलाज के नाम पर काफी समय बर्बाद कर दिया गया। जिससे सर्प डंस के 3 घंटे बाद खुशी की हालत बिगड़ गई। उसके शरीर मे हरकत न होते देख परिजन दोनों बच्चियो को लेकर जिला अस्पताल पहुचे।
अस्पताल मे बच्चियो का डाक्टरों ने इलाज शुरू किया। शरीर मे हरकत ने देख डाक्टर्स ने तकनीकी जांच के बाद खुशी और यशी को ब्राड डेड घोषित कर दिया। डाक्टरों से मौत की जानकारी मिलने के बाद से परिजनो मे मातम पसर गया है। डाक्टर आरके सिंह ने बताया, बच्चियो के मौत की सबसे बड़ी वजह परिजनो के जल्द से जल्द इलाज के लिए अस्पताल न लेकर पहुचना है। इलाज मे देरी होने से मौत हुई है। समय पर इलाज होने से सर्प डंस मे भी मौत मुह मे जाते व्यक्ति को बचाया जा सकता है।






