फतेहगढ़
अश्वनी कुमार त्रिपाठी , जिला जज , संजय कुमार सिंह जिलाधिकारी और
प्रवीण कुमार त्यागी सीजेएम ने जिला कारागार फतेहगढ़ का त्रैमासिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जेल अस्पताल, सभी बंदियों की परेड का अवलोकन किया । पाकशाला के बंदियों की परेड देखी उत्कृष्ठ भोजन बनाने के लिए बंदियों का उत्साहवर्धन किया । कारागार की सफाई व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, जेल प्रबंधन की प्रशंसा की गई । निरीक्षण के दौरान भीमसैन मुकुंद, जेल अधीक्षक, जेल चिकित्सक विजय अनुरागी,अखिलेश कुमार जेलर, अखिलेश कुमार उपजेलर , सरोज देवी उपजेलर , कृष्णा कुमारी उपजेलर , फार्मासिस्ट यादवेंद्र मोहन और विमलेश पाल , पाकशाला सुपरवाइजर राजेंद्र बाबू, उदय प्रताप, दीपांशु तिवारी इत्यादि उपस्थित रहे।
Author: Up Head Line
Post Views: 30






