विद्युत बिल माफी और नए विद्युत उपकेंद्र की मांग को लेकर शनिवार को सकिपा करेगी प्रदर्शन, सौंपेगी ज्ञापन

कौशाम्बी

विद्युत बिल माफी और नए विद्युत उपकेंद्र की मांग को लेकर शनिवार को सकिपा करेगी प्रदर्शन, सौंपेगी ज्ञापन

समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान मे शनिवार एक जुलाई को जिला मुख्यालय मंझनपुर में मासिक बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक के बाद किसानो के निजी नलकूप के विद्युत बिल माफी, ग्राम नारा में नए विद्युत उपकेंद्र की स्थापना और बिजली कटौती की समस्या जैसी मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता विद्युत को एक ज्ञापन सौंपा जायेगा। ऐसी जानकारी पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। इसी के साथ अजय सोनी ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को मासिक बैठक बैठक में शामिल होने और प्रदर्शन ने भाग लेने की अपील की है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More