Uniform Civil Code: तलाक, लिव-इन, LGBT…UCC पर VHP ने भी दिए ये सुझाव

पवन गौड़

दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार को भाषण में यूसीसी को लेकर दिए बयान के बाद देशभर में यूसीसी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. अब इसके बीच विश्व हिंदू परिषद ने भी सरकार को यूसीसी को लेकर अपने सुझाव सौंपे हैं और सरकार से इस जल्दी लागू करने की मांग भी की है. विहिप के सुझावों की अगर बात करें तो उन्होंने ज्यादातर ध्यान महिला सम्मान और उनके अधिकारों की बात को ही यूसीसी में शामिल करने पर जोर दिया है. विश्व हिंदू परिषद ने सरकार को यूसीसी को लेकर अपने सुझाव सौंप दिए हैं. सूत्रों की मानें तो विहिप ने अपने सुझावों में महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया है.

विहिप द्वारा दिए गए सुझावों में शादी का कानून, तलाक, संपत्ति के अधिकार, बच्चों के गोद लेने की प्रक्रिया, तलाक के बाद पीड़ित महिलाओं को गुजारा भत्ता दिए जाने और हलाला को लेकर ड्राफ्ट में शामिल करने के सुझाव दिए गए हैं. ये सब ऐसे मुद्दे हैं, जिनको लेकर आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और बीजेपी हमेशा से मुखर रहे हैं. प्रधानमंत्री खुद कई बार इन मुद्दों पर बोलते हुए महिला सशक्तिकरण की बात करते रहे हैं.

विहिप ने कुछ मुद्दो को इस ड्राफ्ट से बाहर रखने के सलाह भी सरकार को दी है, जिसमें  LGBTQ, लिव-इन-रिलेशनशिप शादी को कानूनी मान्यता और जनसंख्या नियंत्रण को यूसीसी से बाहर रखने का सुझाव दिया है. इसके पीछे विहिप का मानना है कि इस से कई और मुद्दे शुरू हो जाएंगे और असल सुधार का मामला पीछे रह जायेगा तो ऐसे मुद्दों पर सरकार अलग से कानून बनाने का विचार करे.

विहिप की मांग सरकार जल्द लाए यूसीसी

विहिप ने ये मांग भी सरकार से की है कि सरकार को अब जल्दी यूसीसी लागू करने पर विचार करना चाहिए. इसके लिए सरकार को जल्दी से सभी पक्षों से बात करके उनके सुझाव लेकर ड्राफ्ट तैयार करके कानून को लागू करने की दिशा में बढ़ना चाहिए.

Tags: Modi Govt, Uniform Civil Code, VHP

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More