अनुसूचित समुदाय के लोगों का धर्म परिवर्तन कराने वाले 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी जिले में चंगाई सभा आयोजित कर अनुसूचित जाति के लोगों का धर्म परिवर्तन कराने वाले 7 लोगों के खिलाफ ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद 2 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सराय अकिल थाना क्षेत्र के अकबराबाद गांव के रहने वाले महेंद्र तिवारी ने पुलिस को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया की उसके गांव में राजेंद्र पाल, गुलाबो समेत 7 लोग चंगाई सभा आयोजित कर गांव और अगल-बगल के अनुसूचित समुदाय के भोले भाले लोगों को बीमारी ठीक करने, धन का लालच देकर और चमत्कार दिखाकर हिंदू से ईसाई धर्म मैं परिवर्तन कर आते हैं। सराय अकिल पुलिस ने शिकायतें पत्र मिलने के बाद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि थाना सराय के क्षेत्र में एक घटना हुई है। जिसमें कुछ लोग धर्म परिवर्तन की कोशिश कर रहे थे। जिसमें 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर पंजीकृत हुआ हैं। जिसमें 2 लोगों गिरफ्तारी हुए है। शेष विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें