Bakrid 2023 mp waqf board issued advisory by prohibition of posting photo videos of qurbani on social media advice on not offering namaz on streets

भोपाल. बकरीद के त्यौहार की बाजारों में रौनक शुरु हो चुकी है. इस बार बकरीद 29 जून को मनाई जाएगी, जिसे लेकर शहर काजी ने पहले ही ऐलान कर दिया है. बकरीद के मद्देनजर मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने एडवायजरी जारी की है. एमपी वक्फ बोर्ड द्वारा जारी की गई एडवायजरी में कुर्बानी के वीडियो, ऑडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल न करने की सलाह दी गई है.

मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने बकरीद पर नमाज ईदगाह के अंदर और मस्जिद परिसर में ही पढ़ने की सलाह दी है. साथ ही खुले में सड़कों पर नमाज़ न पढ़ने को लेकर भी एडवाइजरी जारी की गयी है. अति आवश्यक होने पर प्रशासन को सूचित कर व्यवस्था बनाने की बात कही गयी है. एडवाइजरी में कहा गया है कि प्रदेश के समस्त कलेक्टर्स एवं जिला दण्डाधिकारियों द्वारा ईदुल अजहा (कुर्बानी) के त्योहार को सफल बनाने की दृष्टि से जारी एडवायजरी का सख्ती से पालन करें.

Bakrid, Bakra Eid 2023, Advisory Issued by MP Waqf Board, MP Waqf Board, Prohibition of Posting Photo Videos of Qurbani on Social Media, Social Media, Qurbani, Qurbani Photo Videos, Offering Namaz on Streets, Madhya Pradesh Waqf Board, बकरीद, बकरा ईद 2023, एमपी वक्फ बोर्ड द्वारा जारी की गई एडवाइजरी, एमपी वक्फ बोर्ड, सोशल मीडिया पर कुर्बानी के फोटो वीडियो पोस्ट करने पर रोक, सोशल मीडिया, कुर्बानी, कुर्बानी फोटो वीडियो, सड़कों पर नमाज अदा करना, मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड,

बकरीद को लेकर मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने एडवायजरी जारी की है. आमजनों को एडवायजरी का पालन करने के निर्देश दिए गए है. (फोटो-न्यूज18)

कुर्बानी को लेकर कही गई कुछ बातें
कुर्बानी को लेकर कुरबानी वाली जगह को चारों तरफ से दीवार/टीनशेड से मजबूती से बंद रख ढकने को कहा गया है. साथ ही साफ सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए धार्मिक एवं नैतिक जिम्मेदारी निभाने की बात भी कही गई है. उन जगहों पर जरूरी दवाओं का छिड़काव भी कराएं. कुर्बानी के जानवर की अनुपयोग चीजों को सुरक्षित एवं नगर निगम/पालिका द्वारा रखे कन्टेनर अथवा चयनित जगहों पर ही डालें. वक्फ बोर्ड ने प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी किसी सूरत में न करें एवं सरकारी आदेशों का सख्ती से पालन करें.

वीडियो शेयर न करने की सलाह
वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने एडवायजरी जारी करते हुए इसका पालन कर ईद का त्यौहार मनाने की बात कही है. सनवर पटेल ने कहा कि ईद की मुबारकबाद देते हुए वीडियो फोटो को शेयर करें, लेकिन अप्रिय वीडियो सोशल मीडिया पर न डालें. कुर्बानी के वीडियो, ऑडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल न करने की सलाह दी गई है. साथ ही प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी किसी सूरत में न करें और सरकारी आदेशों का सख्ती से पालन करें.

Tags: Bakra Eid, Bhopal news, Mp news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More