IND vs PAK मैच की दीवानगी कहें या ICC वर्ल्ड कप का खुमार! अहमदाबाद में होटल मालिकों की चांदी, 1 रात का किराया ₹50 हजार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अहमदाबाद. आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू होने में अभी करीब 100 दिन बाकी हैं, लेकिन अहमदाबाद के होटलों ने विश्व कप में पहली गेंद फेंके जाने से पहले ही बड़ा स्कोर बना लिया है. उद्योग जगत के सूत्रों के हवाले से द टाइम्स ऑफ इंडिया ने बताया कि यहां तक कि साढ़े तीन महीने पहले कमरा बुक करने पर भी, शहर के पांच सितारा होटलों में बेस कैटेगरी के कमरे का किराया कुछ मामलों में एक रात के लिए 50,000 रुपए तक चला गया है, जबकि अन्य समय में ऐसे कमरों की कीमत सामान्य तौर पर 6,500-10,500 रुपए तक होती है.

आईसीसी की ओर से मंगलवार को वर्ल्ड कप के लिए जारी कार्यक्रम के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच एक दिवसीय विश्व कप का बहुचर्चित मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दुनिया के सबसे बड़े इस स्टेडियम पर ही 19 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा.

टूर्नामेंट का आगाज भी अहमदाबाद में ही पांच अक्टूबर को पिछले विजेता इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच मैच से होगा. दर्शकों की संख्या के आधार पर नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है जिसमें 132000 दर्शक बैठ सकते हैं जो मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) से 32000 अधिक है.

Tags: Ahmedabad, Narendra Modi Cricket Stadium, Team india

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें