BPSC 69th Prelims Notification Online Form Date: बिहार सरकार में बनना चाहते हैं अधिकारी, तो आपके लिए जबरदस्त मौका आया है. बिहार लोक सेवा आयोग, BPSC ने 69वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. गौरतलब है कि इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में अधिकारियों की भर्ती की जाती है. इस साल 235 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन निकाला गया है. साथ ही बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के 111 पद भी इसी भर्ती के माध्यम से भरे जाएंगे.
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार बिहार 69 संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई से शुरू हो जाएगा. वहीं उम्मीदवारों को 5 अगस्त तक फॉर्म भरने का मौका दिया जाएगा. कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे.
सितंबर में होगी परीक्षा
बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार 69वीं पीटी परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर को किया जाएगा. वहीं इसका रिजल्ट 15 नवंबर को जारी किया जाएगा. जिसके बाद मुख्य परीक्षा दिसंबर माह में होगी.


कौन भर सकता है फॉर्म
संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना आवश्यक है. वहीं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के लिए भी ग्रेजुएशन मांगा गया है. वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी पदों के लिए कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, मैथ या स्टेटिस्टिक्स से ग्रेजुएशन होना चाहिए. पुलिस अधीक्षक पदों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेली कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग /इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी /इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में से किसी एक विषय से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए.
कैसे होगा चयन
प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. मुख्य परीक्षा के 900 अंक और इंटरव्यू के 120 अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के माध्यम से अंतिम चयन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें-
ITBP Head Constable Recruitment: आईटीबीपी में कैसे मिलती है हेड कांस्टेबल की नौकरी, जानें सैलरी से लेकर सुविधाएं
25 रुपये का फॉर्म भरकर पा सकते हैं 20 हजार की नौकरी, 12वीं पास 18 साल के युवाओं के लिए है सुनहरा मौका
.
Tags: BPSC, BPSC exam, Government jobs
FIRST PUBLISHED : June 28, 2023, 13:24 IST






