इस देश में कुत्तों को हो रहा डिप्रेशन! घुमाने ले जाने की दी सलाह, डॉक्टर ने बताई वैकेशन के लिए बेस्ट जगह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जब से कोरोना महामारी ने दुनिया में तबाही मचाई है, तब से ही लोग बीमारी के साथ-साथ डिप्रेशन का भी शिकार होते जा रहे हैं. घरों में बंद रहने के कारण, उन्हें अवसाद की समस्या हो रही है. ऐसे में डॉक्टर्स लोगों को घूमने-फिरने की भी सलाह देते हैं. पर हाल ही में ब्रिटेन के डॉक्टर ने, इंसानों की ही तरह, कुत्तों को भी घुमाने ले जाने की सलाह दी है, क्योंकि यहां उन्हें डिप्रेशन (Britain dogs in depression) हो रहा है.

जी हां, आपने सही पढ़ा, ब्रिटेन में कुत्ते भी डिप्रेशन (Dogs need vacation to avoid depression) का शिकार हो रहे हैं. ऐसे में एक चिकित्सक मालिकों को सलाह दे रहे हैं कि वो उन्हें भी छुट्टियों पर घुमाने ले जाएं. डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार लियॉन टावर्स (Leon Towers) एक डॉग बिहेवियरिस्ट हैं जो डॉग ओनर्स से आग्रह कर रहे हैं कि वो इस गर्मी में अपने कुत्तों को भी वैकेशन पर लेकर जाएं और अपने साथ एंजॉय करवाएं.

dog on vacation

कुत्तों को समुद्र किनारे घुमाने ले जाने की सलाह डॉक्टर ने दी है. (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

कुत्ते भी होते हैं डिप्रेशन का शिकार
उन्होंने कहा कि संवेदी संवर्धन (sensory enrichment) उनकी खुशी की चाबी है और इसी से उनका समग्र कल्याण होता है. उन्होंने कहा- “हमारे 100 में से 99 कुत्तों को पर्याप्त मानसिक उत्तेजना नहीं मिल रही है. अगर आपका कुत्ता पूरे दिन सिर्फ सो रहा है, तो मुमकिन है कि वो डिप्रेस्ड है. इस लिए मैं इस बात पर जोर दे रहा हूं कि कुत्तों को बी वैकेशन पर ले जाया जाए. रोज़मर्रा की दिनचर्या से मुक्त करना और कुत्तों को नए दृश्यों और गंधों के साथ उत्तेजक वातावरण में ले जाना उसे आवश्यक संवेदी संवर्धन प्रदान करता है.”

कुत्तों को घुमाने कहां ले जाएं?
लियॉन टावर्स के अनुसार, कुत्तों के लिए वैकेशन की सबसे अच्छी एक्टिविटी तैराकी है. समुद्र तट कुत्तों के लिए भी बहुत अच्छा है, उन्हें रेत पर और खारे पानी में चलने से फायदा होगा, क्योंकि वे अपने पंजे पर पैड के माध्यम से पोषक तत्वों को एब्सॉर्ब करते हैं. लियॉन ने कहा कि तैराकी कुत्तों को आवश्यक स्वास्थ्यवर्धक खुराक प्रदान करती है. ये न केवल उनके पूरे मस्तिष्क को व्यस्त रखती है, बल्कि डॉग-फ्रेंडली बीच कुत्तों को बेहद खास अनुभव भी प्रदान करते हैं. उन्होंने बताया कि कुत्ते बीच पर घूमने से 50 फीसदी तक ज्यादा एक्टिव रहते हैं.

Tags: Ajab Gajab news, Dogs, Trending news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें