दूल्हा न बना तो बन गया हत्यारा! शादी से 1 दिन पहले दुल्हन के बाप को मारा, मौत कन्फर्म करने को किया यह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


तिरुवनंतपुरम: केरल में एक ऐसी घटना घटी कि शादी की खुशी पलभर में मातम में बदल गई. केरल के कल्लमबालम में शादी की पूर्व संध्या पर दुल्हन के पड़ोसी ने उसके पिता की कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि पड़ोसी जिसनु ने 27 जून को राजू (61) की कथित तौर पर हत्या कर दी. आरोपी का परिवार दो वर्ष पूर्व पीड़ित की बेटी के लिए विवाह का प्रस्ताव लेकर आया था, जिसे पीड़ित ने नकार दिया था.

पीड़ित के रिश्ते के भाई ने संवाददाताओं को बताया कि शादी की पूर्व संध्या पर रस्में खत्म होने के बाद आरोपी ने अपने भाई जिजिन और दो दोस्तों श्याम और मनु के साथ दुल्हन के परिवार पर हमला कर दिया. शादी शिवगीरी में सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर होनी थी. उन्होंने कहा, ‘हमलावरों ने सबसे पहले दुल्हन पर हमला किया. जब उसकी मां बचाने आई तो हमलावरों ने उसे भी घायल कर दिया. इस दौरान मेरे भाई ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उसके सर पर चाकू से प्रहार कर दिया.’

मृतक के भाई ने कहा कि पीड़ित को अस्पताल ले जाने के दौरान हमलावरों ने वाहन से उनके वाहन का पीछा किया. चिकित्सकों द्वारा राजू को मृत घोषित करने के बाद हमलावर वहां से भाग गए. उन्होंने कहा, ‘बाद में उन्हें इलाके के लोगों ने पकड़ लिया. हमले के दौरान आरोपियों ने बीच बचाव करने आए एक रिश्तेदार पर भी प्रहार किया. उसके सर पर छह-सात टांके आए हैं.’

रिश्ते के भाई ने कहा कि जिसनु के शादी प्रस्ताव को उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि के कारण नकार दिया गया था. वह मादक पदार्थ और शराब का आदी था. अन्य रिश्तेदार ने कहा कि डिग्री है जबकि आरोपी ने स्नातक भी नहीं किया. शादी के प्रस्ताव को नकार देने के बाद आरोपी ने मृतक के परिवार को डराया और धमकाया था. पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है. हमलावरों को हिरासत में ले लिया गया है लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Tags: Crime News, Kerala

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें