जब रेखा ने ऋतिक रोशन के गाल पर जड़ा जोरदार थप्पड़, शॉक्ड रह गए डुग्गु, एक्ट्रेस ने पहले दी थी चेतावनी कि…


मुंबई. When Rekha slapped Hrithik Roshan: फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ (Kaho Naa Pyaar Hai) की सफलता के बाद ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की दूसरी कोई बड़ी हिट रही थी तो वह थी ‘कोई मिल गया’ (Koi Mil Gaya). राकेश रोशन के निर्देशन में बनी इस साइंस फिक्शन फिल्म में ऋतिक के किरदार को काफी पसंद किया गया था. फिल्म ने बड़े पर्दे पर भी अच्छा बिजनेस किया था और बजट से कई गुना ज्यादा कमाई की थी. इस फिल्म में ऋतिक यानी रोहन मेहरा की मां का किरदार रेखा (Rekha) ने निभाया था, यह फिल्म ‘मदर’ के बाद उनकी कमबैक फिल्म थी. इस फिल्म के एक सीन में असल में रेखा ने ऋतिक जोरदार चांटा मार दिया था.

‘कोई मिल गया…’ 8 अगस्त 2003 को रिलीज हुई थी और यह करीब 350 करोड़ के बजट में बनी थी. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रेस्पॉन्स मिला था और इसने 820 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. फिल्म में ऋतिक ने दूसरे प्लेनेट से आया दोस्त ‘जादू’ मिलता है, जो ऋतिक की मदद करता है. फिल्म में रेखा ने ऋतिक की मां ‘सोनिया मेहरा’ का किरदार निभाया था.

सहलाते रह गए गाल
फिल्म का वह सीन आपको याद होगा, जिसमें ऋतिक अपने पिता का कम्प्यूटर चलाने की कोशिश करता है. इस दौरान दूसरे प्लेनेट से कनेक्शन होने लगता है. ऐसे में रोहन की मां सोनिया आती है और उसे एक थप्पड़ मारती है. इस सीन को शूट करने से पहले रेखा ने ऋतिक से कहा था कि वे सीन में रियलिटी लाने के लिए उन्हें जोर से थप्पड़ मारेंगी इसलिए तैयार रहना. लेकिन ऋतिक को लगा कि रेखा मजाक में यह बात कह रही हैं. जैसे ही सीन शुरू हुआ रेखा आईं और एक जोरदार थप्पड़ ऋतिक के गाल पर जड़ दिया. इतने तेज थप्पड़ की ऋतिक ने उम्मीद नहीं की थी और वे शॉक्ड रह गए. तब ऋतिक को अहसास हुआ कि रेखा सीरियस थीं लेकिन उनके पास तब गाल सहलाने के अलावा कोई चारा नहीं था.

फिल्म में ऋतिक रोशन के अपोजिट प्रीति जिंटा थी. बता दें कि फिल्म के लिए पहले ऐश्वर्या राय बच्चन पहली पसंद थीं. इस फ्रेंचाइजी की फिर ‘कृष’ नाम से आगे सीक्वल बने हैं.

Tags: Entertainment Special, Hrithik Roshan, Rekha

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More