Just 4 Knowledge: ‘थलाइवा’ से ‘थालापति’ तक, हर साउथ स्टार को मिला है एक खास नाम, क्या आप जानते हैं इनका अर्थ?

Thalaiva to Thalapathy what is the real meaning of these titles: मुंबई. साउथ स्टार्स का अपना एक अलग जलवा है. बीते कुछ समय में साउथ से निकलकर पूरी दुनिया में साउथ के ये सितारे अपनी खास जगह बना रहे हैं. आपने कभी गौर किया हो तो इन सितारों के नाम के आगे एक खास टाइटल जुड़ा रहता है, जैसे ‘थलाइवा’, ‘थालापति’, ‘थाला’ आदि. लेकिन क्या आपने कभी सोचा ऐसा क्यों और इन टाइटल्स का क्या मतलब है? आइए, बताते हैं…

01

साउथ के सभी ​सितारों को अलग अलग नामों से पहचाना जाता है. फिल्मी सफलता के बाद फैंस ने इन एक्टर्स को प्यार से कुछ टाइटल्स ​दिए हैं. इनमें रजनीकांत, कमल हासन से लेकर अजीत और विजय तक शामिल हैं. आइए, जानते हैं इन टाइटल्स का मतलब.

02

साउथ में रजनीकांत को लोग भगवान के समान पूजते हैं. रजनीकांत को प्यार से फैंस ‘थलाइवा’ पुकारते हैं. इसका अर्थ होता है ‘सुपरस्टार’ और रजनीकांत को यह टाइटल साल 1978 में फिल्म ‘भैरवी’ के बाद दिया गया था. इस फिल्म के बाद वे काफी हिट हो गए थे इसलिए उन्हें यह टाइटल दे दिया गया था.

03

​तमिल फिल्म इंडस्ट्री में कमल हासन का नाम काफी बड़ा है. बीते दिनों आई उनकी फिल्म ‘विक्रम’ ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. कमल को फैंस ने प्यार से ‘उलगा नायगन’ और ‘अंदावर’ नाम दिया गया है. इसका अर्थ होता है ‘विश्व नायक.’

04

कॉलीवुड में अजीत का नाम काफी चर्चित हैं. अपनी हर फिल्म से ये दर्शकों दिल जीत लेते हैं. बाइकर और कार रेसर अजीत को फैंस प्यार से ‘थाला’ बुलाते हैं. साल 2001 में आई उनकी फिल्म ‘धीना’ के बाद उन्हें यह टाइटल दिया गया था. इसका मतलब है ‘अगुवाई करने वाला’.

05

साउथ इंडस्ट्री के ‘सिंघम’ यानी सूर्या को भी जनता का बहुत प्यार मिलता है. एक्शन फिल्में हों या लीक से हटकर ‘जय भीम’ जैसी फिल्में, इन्हें दर्शक हर किरदार में पसंद करते हैं. फैंस इन्हें प्यार से ‘नदीपन नायकन’ बुलाते हैं. इसका मतलब होता है ‘जो अपने काम में बेस्ट है’. यह टाइटल उन्हें फिल्म ‘नंदा’ के बाद मिला था.

06

फिल्म ‘लियो’ को लेकर चर्चित विजय ने हाल ही अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है. फिल्मी दुनिया के ‘मास्टर’ कहे जाने वाले विजय को फैंस ने पहले ‘इलाया थालापति’ और फिर बाद में ‘थालापति’ टाइटल दिया. इसका मतलब है ‘कमांडर’, लो लीड करता है.

07

फिल्म ‘केजीएफ’ से यश हर दर्शक के दिल में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं. यश ने काफी स्ट्रगल के बाद फिल्मी दुनिया में अपना खास मुकाम बनाया है. ‘रॉकी भाई’ की लोगों के बीच खास जगह है और फैंस ने उन्हें ‘नंजुदेश्वरा’ नाम दिया है. यह ‘शिव’ का नाम है, जिसके पास जहर पीने की काबिलियत है.

08

फिल्म ‘पुष्पा’ के जरिए सभी को इम्प्रेस करने वाले अल्लू अर्जुन इन दिनों फिल्म के दूसरे पार्ट ‘पुष्पा: दि रूल’ में बिजी हैं. अपने स्टाइल से हमेशा सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहने वाले अल्लू को फैंस ने ‘स्टाइल आइकन’ टाइटल दिया है.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More