Indias most expensive film: भारत दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म निर्माता है और आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि हमारे देश में हर साल अलग- अलग भाषाओं में लगभग 1800 फिल्में रिलीज होती हैं. भारतीय फिल्म उद्योग पिछले दशक में काफी विकसित हुई है और यह कहना गलत नहीं होगा कि जब उत्पादन मूल्यों (production values) की बात आती है तो भारतीय फिल्म प्रोड्यूसर्स ने इसमें काफी तरक्की की है और यही कारण है कि आए दिन ही कई बड़े बजट की फिल्में बन रही हैं. बड़े बजट की फिल्मों में एक्टर्स की फीस, कॉस्ट्यूम डिजाइन, सेट, वीएफएक्स और एक्शन सीक्वेंस पर काफी पैसा खर्च किया जाता है. अब तक आदिपुरुष को देश की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है लेकिन अब भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से भी इससे महंगी भी फिल्म बनने जा रही है. यहां हम आपको उसी फिल्म के बारे में जानकारी दे रहे हैं.
01

दिलचस्प बात ये है कि आने वाली फिल्म भी प्रभास की है जिसे अब तक की सबसे महंगी मूवी कहा जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास इस फिल्म के लिए 150 करोड़ रुपए की सैलरी ले रहे हैं. पहले लोगों को लगा था कि वे आदिपुरुष के फ्लॉप होने के बाद अपनी सैलरी कम करेंगे लेकिन ये सच नहीं, क्योंकि आने वाले प्रोजेक्ट को वे काफी पहले ही साइन एग्रीमेंट के साथ साइन कर चुके थे.
02

फिल्म में कमल हासन भी अहम रोल निभाने वाले हैं और उन्हें अपनी भूमिका के लिए 20 करोड़ रुपए मिल रहे हैं. दरअसल, यहां हम प्रभास की अपकमिंग फिल्म फिल्म प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा कर रहे हैं, जिससे बाहुबली स्टार के फैंस को बढ़ी उम्मीदें हैं.
03

नाग अश्विन की मैग्नम ऑपस ‘प्रोजेक्ट के’ में प्रभास के अपोजिट में दीपिका पादुकोण हैं. इसमें अमिताभ बच्चन और दिशा पटानी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म को 600 करोड़ रुपए के बजट के साथ बनाया जा रहा है और इसे भारत की सबसे महंगी फिल्म कहा जा रहा है. क्योंकि इसके प्रमोशन में भी मेकर्स करोड़ों की राशि खर्च करेंगे.
04

फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण की सैलरी 10 करोड़ रुपए मिल रहे हैं, जबकि अमिताभ बच्चन और दिशा पटानी को 20 करोड़ रुपए दिए जाएंगे. फिल्म की निर्माण लागत 400 करोड़ रुपए है और इस तरह फिल्म का कुल बजट 600 करोड़ रुपए हो गया है.
05

अमिताभ बच्चन और आमिर खान अभिनीत ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ 310 करोड़ रुपए के बजट पर बनाई गई थी. दो भागों में रिलीज हुई ‘बाहुबली’ भी सबसे महंदी फिल्मों में से एक थी और बाहुबली द कन्क्लूजन का बजट 250 करोड़ रुपए था.लेकिन प्रोजेक्ट के से प्रभास सबसे ज्यादा फीस ले रहे हैं और 600 करोड़ की लागत से ये देश की सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है.






