
भोपाल. मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं. ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां चुनाव जीतने की जद्दोजहद में लगी हुई हैं. इस बार फिर टक्कर कांटे की लग रही है. बीजेपी रिकॉर्ड तोड़ बहुमत पाकर सत्ता में बने रहने का दावा कर रही है, तो वहीं कांग्रेस भी चुनाव जीतने का दम भर रही है. इसके लिए दोनों दलों ने महिला मतदाताओं पर फोकस किया है. इसके अलावा बड़ी-बड़ी घोषणाएं की गई हैं, हालांकि चुनाव से पहले जनता कि राय क्या है इस सर्वे के जरिए जान लीजिए.
मध्यप्रदेश में आधी आबादी यानी महिला मतदाताओं को साधने के लिए बीजेपी लाड़ली बहना योजना लेकर आई है, तो इसके जवाब में कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना के जरिए महिलाओं को लुभाने की कोशिश की है. इसके साथ ही जनजातीय वोट बैंक को साधने के लिए भी दोनों पार्टियों को कोशिश जारी है, लेकिन एक निजी चैनल एबीपी सी वोटर के सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इसमें लगभग 17 हजार लोगों ने किसकी सरकार बनेगी इस पर अपनी राय दी है. इन आंकड़ों के जरिए जानतें हैं कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं.
BJP-106-118
INC-108-120
१.मालवा
भाजपा-23-27
कांग्रेस-18-22
२.निमाड़
भाजपा-11-15
कांग्रेस-11-15
३.बघेलखंड:
भाजपा-21-25
कांग्रेस-30-34
४.महाकौशल
BJP-20-24
INC-18-22
५.भोपाल रीजन
भाजपा-18-22
कांग्रेस-03-07
६.चंबल:-
BJP-07-11
INC-22-26
किसे चुनेगी जनता
मध्यप्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटे हैं, इस सी-वोटर सर्वे के अनुसार बीजेपी के पाले में 106-118 तो कांग्रेस को 108-120 सीटें मिल सकती हैं. मालवा-निमाड़ से बीजेपी को 23-27 तो कांग्रेस को 18-22, इसके साथ ही निमाड़ से बीजेपी को 11-15 और कांग्रेस को 11-15 सीटें मिल सकती हैं. उधर बघेलखंड में बीजेपी 21-25 और कांग्रेस को 30-34 साथ ही महाकौशल में बीजेपी को 20-24 तो कांग्रेस को 18-22 सीटें मिल सकती हैं. भोपाल रीजन में बीजेपी को 18-22 और कांग्रेस को 03-07 इसके अलावा चंबल में बीजेपी को 07-11 और कांग्रेस को 22-26 सीटें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
.
Tags: Assembly Elections 2023, Bhopal news, MP politics
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 20:59 IST






