Uttarakhand ITI Course Admission Starts know how to apply Online – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पवन सिंह कुंवर/हल्द्वानी. उत्तराखंड के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के 24 ट्रेडों के लिए प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो गई है. आवेदन की आखिरी तारीख 12 जुलाई है. इसके बाद मेरिट लिस्ट निकलेगी. प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी www.dsde.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. वेबसाइट पर संस्थानों की सीटें और नाम उपलब्ध है. प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय की ओर से इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार उत्तराखंड के विभिन्न राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय व्यवसायिक प्रमाण पत्रों के लिए प्रवेश सत्र 2023-24 के लिए 12 जुलाई तक आवेदन पत्र ऑनलाइन भरे जाएंगे. वेबसाइट www.dsde.uk.gov.in पर जाकर इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं. वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर क्लिक कर या क्यूआर कोड को स्कैन कर आवेदन कर सकते हैं.

आईटीआई के उपनिदेशक आरएस मर्तोलिया ने बताया कि प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. कुल 24 ट्रेडों में प्रवेश होंगे. इसमें कोपा, मैकेनिक, प्लंबर, स्टेनोग्राफर, वायरमैन, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रॉनिक आदि के ट्रेड शामिल हैं. मेरिट सूची निकलने के बाद संस्थानों में ऑफलाइन प्रवेश होंगे. आगे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जो उम्मीदवार आईटीआई उत्तराखंड 2023 के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा. एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद उत्तराखंड आईटीआई 2023 मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.उत्तराखंड ITI 2023 मेरिट लिस्ट के आधार पर ही उम्मीदवारों को एडमिशन दिया जाएगा. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभिन्न आईटीआई ट्रेड और कॉलेज में एडमिशन 10वीं के अंकों के आधार पर दिया जाएगा.

उत्तराखंड आईटीआई एप्लीकेशन फॉर्म 2023 कैसे भरें?

1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

2. इसके बाद होम पेज पर “आई.टी.आई. सत्र 2023 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करें” के लिंक पर क्लिक करें.

3. अब आपको उत्तराखंड आईटीआई एडमिशन 2023 के लिए रजिस्टर करना होगा.

4. इसके बाद उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन फॉर्म, अपलोड इमेज और फीस जमा करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना होगा.

5.आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें.

उत्तराखंड आईटीआई एप्लीकेशन फीस 2023

1. जनरल और ओबीसी केटेगरी के उम्मीदवारों को 350/- रुपये फीस देनी होगी.

2. एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस केटेगरी के उम्मीदवारों को 250/- रुपये फीस देनी होगी.

3. उम्मीदवार को कक्षा 8वीं और 10वीं में उत्तीर्ण होना चाहिए.

उत्तराखंड आईटीआई कोर्स के नाम

ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल, ड्राफ्ट्समैन सिविल, सर्वेयर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, फिटर, टर्नर, मशीनिष्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वायरमैन, पेंटर जनरल,वेल्डर, वेल्डर (फैब्रिकेशन एंड फिटिंग), प्लम्बर, कारपेन्टर, मैकेनिक डीजल, मैकेनिक टैक्ट्रर, स्टेनोग्राफी एंड सेकेट्रियल असिस्टेंट (हिंदी), स्टेनोग्राफी एंड सेकेट्रियल असिस्टेंट (अंग्रेजी), कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, इनफार्मेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटेनेंस और स्विंग टेक्नोलॉजी. आईटीआई में इन कोर्स के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Tags: Haldwani news, Local18, Uttarakhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें